Tuesday, October 20th, 2026

मजदूर यूनियन कल्याण संगठन ने लिया श्रमिकों के विकास का संकल्प

रायपुर
श्रमिकों के न केवल अधिकार बल्कि उनके सम्मानपूर्वक जीवन को समाज में अहम स्थान दिलाने के उद्देश्य को लेकर प्रदेश स्तर पर पंजीकृत मजदूर यूनियन कल्याण संगठन छत्तीसगढ़ का गठन किया। राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों संगठन का विस्तार और सदस्यता अभियान जारी है। इसी कड़ी में राजधानी के मठपुरैना रोड ज्योतिनगर भाठागांव में मजदूर यूनियन कल्याण संगठन के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों की अगुवाई में सभी ने एकमत श्रमिकों के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के हाथों नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्षों व अन्य नए पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर पुष्पाहार, पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज साहू ने श्रमिक हितों के लिए एकजुट होने का आह्वान करते कहा कि अब न केवल श्रमिकों के अधिकारों बल्कि श्रमिक सम्मान के लिए मजदूर यूनियन कल्याण संगठन अब मैदान में है। यह यूनियन अपने हर सदस्य के सम्मानपूर्वक जीवनयापन के संसाधन उपलब्ध कराने कृतसंकल्पित है। शिशु हित लाभ, मातृत्व हितलाभ, बालिका मदद, आवास सहायता, पेंशन, अक्षमता पेंशन, दुर्घटना सहायता, पुत्री विवाह अनुदान, मृत्यु व अंत्येष्टि सहायता, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन व प्रमाणन जैसी तमाम 27 योजनाओं पर जमीनी स्तर पर कार्य करना इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज साहू, प्रदेश प्रभारी अनिल श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश सोनी, प्रदेश महासचिव हेमकिशोर भरने, प्रदेश सचिव संजय रोकड़े, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र रोकड़े, बालोद जिला महिला अध्यक्ष तीजनबाई देवांगन, धमतरी जिला महिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मंडल प्रभारी गुरदास नागवंशी, कवर्धा जिला अध्यक्ष ओम सहित अन्य कई जिलों के नवनियुक्त अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश सोनी ने किया। आभार प्रदर्शन के साथ समापन की घोषणा प्रदेश महासचिव किशोर भरने ने की।

 

#मजदूर यूनियन

Source : Agency

पाठको की राय